Gold- Silver Price 11 April 2025: वैवाहिक सीजन शुरू होने के पहले सोने- चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी, जाने 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price 11 April 2025: Huge increase in gold and silver prices before the wedding season begins, know the rate of 10 grams gold
Gold- Silver Price 11 April 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 93 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 92 हजार प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 93074 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 85256 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 69806 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 54449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92527 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।



