Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आएगी योजना की 23वीं किस्त

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार लाडली बहना योजना का संचालन करती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाना है। यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। अब महिलाएं लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रही है। योजना की 23वीं किस्त कब आएगी इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
कब आएगी लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त (Ladli Behna Yojana)

आमतौर पर लाडली बहना योजना की किस्त 10 तारीख को जारी कर दी जाती है लेकिन इस बार 10 अप्रैल को योजना की किस्त नहीं भेजी गई अब उम्मीद है कि 23वीं किस्त 11, 12 या 13 अप्रैल को ट्रांसफर किया जाए। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से योजना की किस्त को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बार इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की राशि

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार करीब 11 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये महिलाएं सतना और मैहर जिलों से संबंधित हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है। योजना के नियमों के तहत 23 से 60 वर्ष तक की महिलाएं ही योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
Also Read:Betul Today News: बैतूल में अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल, बदल गया समय, आदेश हुए जारी
सतना और मैहर जिलों में करीब 3 लाख 78 हजार महिलाएं योजना का लाभ उठा रही थीं, जिनमें से 9 हजार महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी हैं, और उनका नाम सरकार के पोर्टल से हटा दिया गया है। इसके अलावा, करीब 2 हजार महिलाओं ने खुद से इस योजना का लाभ लेना बंद कर दिया है।
Also Read:Betul Today News: जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, नहीं पहुंचे इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर
नहीं बढ़ेगा लाडली बहना योजना की राशि
कई बार ऐसी खबर सामने आई है की लाडली बहना योजना की राशि बढ़ सकती है लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि इस योजना की राशि नहीं बढ़ेगी।



