MP Cooperative Society elections: मध्य प्रदेश में सरकारी समितियों के चुनाव का ऐलान, यहां देखें कब-क्या होगा

MP Cooperative Society elections: मध्य प्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 8 साल बाद सहकारी समितियां का चुनाव होना है। हाई कोर्ट के द्वारा आदेश दिए जाने के बाद सरकारी समितियां के चुनाव पर मोहर लगी है और जल्द ही चुनाव होने वाले हैं।
8 साल बाद होगा चुनाव (MP Cooperative Society elections)
राज्य में 8 साल बाद सहकारी समितियों के चुनाव 1 मई से 7 सितंबर तक होंगे। इलेक्शन कुल पांच चरणों में होगा। 50 लाख से अधिक किसानों की सदस्यता वाली प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के चुनाव के बाद अपेक्स बैंक और जिला सहकारी बैंक के संचालक मंडल का इलेक्शन होगा।
सहकारी समिति का चुनाव गैर दलीय आधार पर होगा। आपको बता दें कि सहकारी अधिनियम में संशोधन के बाद पहली बार चुनाव होंगे। आखिरी बार साल 2013 में सहकारी चुनाव हुए थे। जिसका कार्यकाल 2018 में समाप्त हुआ था।
पांच चरण में होंगे चुनाव
पहला चरण – 1 मई से 23 जून
दूसरा चरण – 13 मई से 04 जुलाई
तीसरा चरण – 23 जून से 22 अगस्त
चौथा चरण – 05 जुलाई से 31 अगस्त
पांचवां चरण – 14 जुलाई से 07 सितंबर
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में बिछ रहीं 978 किमी नई रेलवे लाइन, कई गांव की जमीन हुई अधिग्रहित


