Panchayat 4 Release Date: इस दिन रिलीज होगी पंचायत 4, डेट का हुआ एलान

Panchayat 4 Release Date: पंचायत का चौथा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह सीरीज 2020 में शुरू हुई थी और अब इसके रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं और अब मेकर्स ने चौथा पार्ट का अनाउंसमेंट कर दिया है।
जानिए कब रिलीज होगी पंचायत 4 (Panchayat 4 Release Date)
2 जुलाई को पंचायत 4 प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी दिल छू लेने वाली है और इसमें पसंदीदा किरदारों को भी दिखाया जाएगा।
एक बार फिर होगा इमोशनल ड्रामा और कॉमेडी का हंगामा
इस सीरीज ने कई अवार्ड जीता है और जबरदस्त तारीफ बटोरी है। इस सीरीज के सिंपल किरदार और शानदार एक्टिंग लोगों का दिल जीत लेते हैं। इस सीजन को देखकर भी दर्शकों को मजा आने वाला है।
शानदार हैं इसके कास्ट
बता दें कि पंचायत 4 में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
View this post on Instagram



