MP News: अब इतनी तारीख तक करवा सकते हैं गेहूं के लिए पंजीयन, इतना मिलेगा समर्थन मूल्य

MP News
MP News

MP News : मध्य प्रदेश के किसानों के हित में रवि विवरण वर्ष 202526 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के पंजीयन के लिए अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है और अब पंजीयन 9 अप्रैल तक होगा। पहले से 31 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया था लेकिन कई ऐसे किसान थे जिन्होंने पंजीयन नहीं कराया था जिसकी वजह से पंजीयन तिथि को आगे बढ़ा दिया गया।

खाद्य मंत्री ने दी जानकारी (MP News)

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से आग्रह किया है कि जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया है, वे 9 अप्रैल तक गेहूँ उपार्जन के लिये पंजीयन जरूर करायें। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गेहूँ उपार्जन के लिये 31 मार्च तक 15 लाख 9 हजार 324 किसान पंजीयन करा चुके हैं। गेहूँ का उपार्जन भी जारी है।

उपार्जित गेहूँ का करें सुरक्षित भण्डारण

मंत्री श्री राजपूत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में आगामी दिनों असामयिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अत: रबी विपणन वर्ष 2025-26 में अभी तक उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण सुनिश्चित करें। इस तरह के प्रयास करें कि किसी भी उपार्जन केन्द्र पर असामयिक वर्षा से गेहूँ भीगना नहीं चाहिए।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि अभी तक 7 लाख 98 हजार 461 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें से 6 लाख 96 हजार 625 मीट्रिक टन उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण किया जा चुका है। शेष मात्रा 1 लाख 1 हजार 836 मीट्रिक टन गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण अति शीघ्र करवायें।

Also Read:MP News: मप्र के इन 24 जिलों में होगी भारी बारिश, तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट, अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button