Bank Rule Change: ATM से पैसे निकालने पर लगेगा इतना चार्ज, खाते में कम से कम इतने पैसे रखना होगा जरूरी

Bank Rule Change: रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा 1 अप्रैल 2025 से बैंकों से जुड़े कई नियमों में बड़ा बदलाव किया जाएगा। इन बदलाव का सीधा असर आम जनता के जेब पर पड़ने वाला है। टैक्स, बैंकिंग, यूपीआई,क्रेडिट कार्ड,जमा बचत और जीएसटी से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है।अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए यह बदलाव किए जा रहे हैं। तो आईए जानते हैं 1 तारीख से रिजर्व बैंक आफ इंडिया के द्वारा किन नियमों में किया जाएगा बदलाव…
एटीएम कैश निकालने के नियमों में होगा बदलाव(Bank Rule Change)
पहले दूसरे बैंक से ग्राहक 5 बार फ्री में कैश निकाल सकते थे लेकिन अब इस सीमा को घटकर तीन बार कर दिया गया है। तीन बार से अधिक किसी दूसरे बैंक से अगर आप पैसा निकालते हैं तो आपको ₹20 से लेकर ₹25 तक चार्ज देना होगा।
न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा तो अब कटेगा पैसा
एसबीआई पीएनबी और केनरा बैंक शहीद कई बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस के नियमों में बदलाव किया है। शहरी अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों के हिसाब से अब आपको अपने बैंक में अलग-अलग मिनिमम बैलेंस रखना होगा। अगर आपने अपने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं रखा तो भारी जुर्माना देना होगा। शहरी इलाकों में 5000 और ग्रामीण इलाकों में 2000 मिनिमम बैलेंस कर दिया जाएगा।
चेक पेमेंट करने का नया नियम
चेक पेमेंट करने के नियम में 1 अप्रैल को बदलाव हों जाएगा। अब PPS लागु होगा। 5000 से ज्यादा का पेमेंट करने पर conformation देना होगा। पेमेंट करने पर अब चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और रकम वेरीफाई करना होगा। फ़्रॉड रोकने के लिए नियमों में बदलाव हुआ है।



