MP News: मध्य प्रदेश में कल से महंगी होगी बिजली, ऑर्डर ने और बढ़ा दी गर्मी

MP News
MP News

MP News: गर्मी का मौसम चल रहा हैं। प्रदेश के लोग गर्मी से पहले ही परेशान नजर आ रहे हैं, लेकिन अब एक और मुसीबत आ गई हैं। 1 अप्रैल 2025 से आम लोगों को तगड़ा झटका लगेगा। बिजली कंपनी ने बिजली महंगी कर दी हैं। आयोग ने इसकी मंजूरी भी दे दी हैं। ऐसे में आम लोगों का भीषण गर्मी में बिल बढ़कर आएगा। दरअसल, गर्मी के मौसम में बिजली की सबसे अधिक खपत होती हैं, क्योंकि लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे, कूलर, एसी के साथ फ्रिज का उपयोग भी ज्यादा करते हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिए में भी आइसक्रीम जैसे प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ जाती हैं। ऐसे में अब 1 अप्रैल से बिजली महंगी होने पर हर घर, दुकान का बिजली बिल बढ़कर आएगा। इससे सीधे तौर पर आम लोगों की जेब ढीली होगी। चलिए विस्तार से जानिए बिजली बिल में कितनी बढ़ोतरी होने वाली हैं….

स्मार्ट मीटर वालों को मिल रहा है डिस्काउंट (MP News)

राज्य में जो उपभोक्ता है स्मार्ट मीटर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें बिजली कनेक्शन में डिस्काउंट देने का सरकार ने फैसला लिया है। जीनू गुप्ता ने अपने घर में स्मार्ट मीटर लगा लिया है उन उपभोक्ताओं को सोलर अवधि के दौरान ऊर्जा प्रभार में 20% तक छूट मिलेगा।

10 किलोवाट से अधिक भार वाले निम्न श्रेणी के घरेलू और सामान्य जल प्रदाय और सड़क बस्ती व एचवी-6 श्रेणी के उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे टैरिफ में लाया गया है। प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं की छूट को आयोग ने बरकरार रखा हुआ है। बिजली कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 58,744 करोड़ रुपए की मांग की थी, जिसके विरुद्ध आयोग ने 57,732.6 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

100 रुपए पर 24 रुपए बढ़ेंगे रेट

घरेलू उपयोगिताओं को 100 यूनिट तक के बिजली पर ₹24 तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है लेकिन इन उपभोक्ताओं को अटल ग्रह ज्योति योजना के अंतर्गत मात्र ₹100 का ही भुगतान करना होगा। बढ़ी हुई राशि का सरकार सब्सिडी के रूप में भुगतान कर देगी।

Also Read: MP News: मध्य प्रदेश में संपत्ति खरीदने-बेचने के नियम बदले, 1 तारीख से हो जाएंगे लागू, अभी जान लें पूरी अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button