Realme P3 5G : सेल में ₹2000 सस्ता मिल रहा 6000mAh की बैटरी वाला Realme का फोन, फोटोग्राफी और गेमिंग के लिए है नंबर 1

Realme P3 5G : यदि आप फोटोग्राफी और गेमिंग पसंद करते हैं, साथ में आपको ऐसा फोन चाहिए जो पानी में गिर जाने पर भी खराब न हो, तो यह डील आपके लिए है। आज भारत में रियलमी की अपनी P-सीरीज की सेल लगी है। इस सीरीज का एक नया मॉडल लॉन्च हुआ है, जिसकी पहली सेल आज शुरू हुई है। इस फोन को पूरे ₹2000 कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस फोन की सबसे खास बात है इसकी बैटरी। 6000 mAh की बैटरी के साथ यह फोन पूरे 2 दिन तक चलता है। साथ ही, इसमें फोटोग्राफी के लिए बेहतरीन कैमरा और गेमिंग के लिए जबरदस्त प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे यूथ के लिए एक आइकॉनिक फोन बनाता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल।
₹2000 सस्ता मिल रहा फोन (Realme P3 5G)

रियलमी P3 5G फोन की पहली सेल 26 मार्च, 12:00 बजे शुरू हो गई है। यह फोन realme.com और फ्लिपकार्ट सहित देश के रिटेल स्टोर पर खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है। फर्स्ट सेल के कारण इसमें ₹2000 की भारी छूट दी जा रही है। यह सेल 28 मार्च, रात 12:00 बजे तक चलेगी।
रियलमी P3 5G में मिलती है बड़ी बैटरी

Realme P3 5G फोन में आपको 6000 mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इस फोन के साथ आपको 45 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलता है, जो फोन को तेजी से चार्ज कर देता है। चार्जिंग के दौरान फोन चलाने पर ज्यादा गर्म नहीं होता। इसके लिए एक खास फीचर रियलमी द्वारा दिया गया है। यह टाइप-C सपोर्ट करता है। नॉर्मल यूजर के पास बड़ी बैटरी होने के चलते यह पूरे 2 दिन तक चार्जिंग चलती है।
रियलमी P3 5G IP69 रेटिंग

रियलमी के इस फोन में कम कीमत के बावजूद IP69 रेटिंग दी गई है, यानी कि फोन पानी और धूल से बचा रहेगा। यदि फोन पानी में गिर भी जाता है, तो भी खराब नहीं होगा। साथ ही, करंट लगने पर भी इसे कुछ नहीं होगा। कंपनी ने ऐसा दावा किया है।
Realme P3 5G डिस्प्ले

रियलमी के इस फोन की डिस्प्ले की बात करें, तो फोन में कंपनी द्वारा 6.67 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस हैंडसेट में आपको 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 1500 Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है। फोन की अधिकतम ब्राइटनेस 2000 निट्स है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92.65% है, और यह 16.7 मिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है, जो आपकी डिस्प्ले की क्वालिटी को और बेहतर बनाता है। यानी कि आप जब भी कोई मूवी देखेंगे, तो आपको डिटेलिंग के साथ एनहांस्ड मूवी नजर आएगी।
तगड़ा प्रोसेसर, गेमिंग के लिए बेस्ट

Realme P3 5G में कंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो एड्रेनो 810 GPU का उपयोग करता है। यह फोन गेमिंग के लिए बेस्ट है। BGMI जैसे गेम खेलने पर भी यह फोन लैग नहीं करता। इसके साथ ही, टेंपरेचर भी मेंटेन करता है। फोन में 6GB और 8GB की रैम दी गई है, दोनों ही 10GB तक डायनामिक रैम एक्सपेंशन को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, 128GB और 256GB स्टोरेज भी उपलब्ध है। इस फोन में हीटिंग को रोकने के लिए 6050mm² कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो आपके फोन को लंबे समय तक गेमिंग खेलने पर भी गर्म नहीं होने देता। यह फोन BGMI जैसे गेम को 90FPS पर सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है कैमरा

यदि आप फोटोग्राफी लवर हैं, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट है। कम कीमत में आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 15 पर चलता है। इसमें AI गेमिंग फंक्शन दिया गया है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का AI सपोर्ट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, इसमें 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी दिया गया है, जो 30FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट-फेसिंग कैमरे की बात करें, तो 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो 30FPS पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।
रियलमी P3 5G के अन्य फीचर
रियलमी P3 5G के अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के अलावा USB टाइप-C ऑडियो शामिल है। फोन का वजन 194 ग्राम है, और इसकी थिकनेस 7.97 mm है। यह तीन कलर में उपलब्ध है: स्पेस सिल्वर, कॉमेट ग्रे, और नेबुला पिंक।



