MP News: मध्य प्रदेश में विधायकों को घर और गाड़ी खरीदने मिलेगा कर्ज, ब्याज भी सरकार ही भरेगी

MP News
MP News

MP News: सांसदों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। मोदी सरकार के द्वारा सांसदों की सैलरी में 24 परसेंट इजाफा कर दिया गया है। अब सांसदों को 124000 प्रति महीने वेतन दिया जाएगा। पहले उन्हें ₹100000 हर महीने वेतन मिलता था लेकिन अब उनके वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब डेली अलाउंस ₹2000 से बढ़कर ₹2500 कर दिया गया है जिससे सांसदों को बेहद फायदा मिलने वाला है।

एक तरफ जहां मोदी सरकार के द्वारा सांसदों की सैलरी में बढ़ोतरी कर दी गई है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा भी एक बड़ा फैसला लिया गया है। अब सांसदों की गाड़ी खरीदने का आधा कर्ज सरकार के द्वारा भरा जाएगा। इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को फायदा होने वाला ह।

इस तरह दोगुना कर्ज देने की तैयारी (MP News)

सरकार की नई तैयारी है कि सांसदों को घर और गाड़ी खरीदने के लिए पहले से दोगुना कर्ज दिया जाए। नई कवायद के अमल में आने के बाद विधायक घर खरीदने के लिए 50 लाख रुपए और गाड़ी खरीदने के लिए 30 लाख तक का कर्ज ले सकेंगे। यही नहीं, जो विधायक 25 लाख और 15 लाख तक कर्ज लेंगे, उन्हें मात्र 4 फीसदी ब्याज देना होगा, बाकी ब्याज सरकार भरेगी। वहीं, जो विधायक 50 लाख और 30 लाख तक कर्ज लेंगे, उन्हें केवल 2 फीसदी ब्याज देना होगा, बाकी ब्याज का भार सरकार उठाएगी।

विधायक यदि कर्ज लेते हैं तो इसे चुकाने की मियाद 5 साल से बढ़ाकर 10 साल करने की तैयारी की जा रही है। इसका सीधा असर राज्य के वित्तीय स्थिति पर पड़ेगा, लेकिन विधायकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। अब इसी में आगे की कहानी यह है कि विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति की ओर से सरकार को यह प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे हाल ही में वित्त विभाग ने कुछ संशोधनों के साथ हरी झंडी दे दी है।

Also Read:Betul Crime News: पति ने पत्नि के सिर पर हथोड़ा मारकर कर दी निर्मम हत्या, वारदात से फैली सनसनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button