Kesari 2: केसरी 2 में अंग्रेजों से भिड़ेंगे अक्षय कुमार, रौंगटे खड़े कर देगा टीजर, देखे यहां

Kesari 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार देशभक्ति फिल्म बनाने के लिए मशहूर है। एक बार फिर से एक्टर की देश भक्ति फिल्म रिलीज होने वाली है। 2019 में बनी फिल्म ‘ केसरी ‘ के जबरदस्त हिट होने के बाद अब इस फिल्म का दूसरा सीक्वल” केसरी चैप्टर 2″ जल्द रिलीज होने वाला है।यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी दास्तां पर आधारित है।
इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसका शुरुआती डायलॉग के साथ होती है। इसके ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि कैसे गोलियों की आवाज, चीखे और बढ़ता तनाव जैसा माहौल है जो लोगों को आगे का सीक्वल देखने के लिए मजबूर कर रहा है। इसमें गोल्डन टेंपल भी दिखाई दे रहा है जिसमें अक्षय मत्था टेकते हुए दिखाई देते हैं और वह वकील का यूनिफॉर्म पहने कोर्ट में दिखाई दे रहे हैं।
बेहद शानदार है केसरी का चैप्टर 2 (Kesari 2)

अक्षय कुमार फिल्म केसरी चैप्टर 2 में सर सी संकरण नायर का रोल निभाएंगे। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लेने की हिम्मत की थी। फिल्म की शुरुआत में ही एक डायलॉग है’ भूलो मत तुम अभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम हो। यह फिल्म पुष्पा पलात और रघुपलात की लिखी किताब ‘ द केस दैट शुक द इंस्पायर ‘ पर आधारित है।
View this post on Instagram
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
केसरी चैप्टर- 2′ की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है. करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आर माधवन भी अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे।
Also Read:Kesari Chapter 2 Promo : अक्षय कुमार की केसरी 2 का आ गया प्रोमो, देखते ही बढ़ जाएगी धड़कन



