Kesari Chapter 2 Promo : अक्षय कुमार की केसरी 2 का आ गया प्रोमो, देखते ही बढ़ जाएगी धड़कन

Kesari Chapter 2 Promo : साल 2019 में आई फिल्म केसरी ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और जबरदस्त कलेक्शन किया। देशभक्ति पर बनी यह फिल्म लोगों को बेहद पसंद आई। अब जल्द ही ‘केसरी चैप्टर 2’ रिलीज होने वाली है। मार्क्स ने अनाउंसमेंट कर दिया है कि कब यह फिल्म रिलीज होगी।
केसरी चैप्टर 2 का रिलीज डेट आया सामने (Kesari Chapter 2 Promo)
अक्षय कुमार की देशभक्ति से भरी फिल्म केसरी चैप्टर 2 की रिलीज डेट का खुलासा हुआ है। इस फिल्म में अनन्य पांडे और आर माधवन दिखाई देंगे। 18 अप्रैल को यह सिनेमाघर में रिलीज होगी और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट करके दी है। उन्होंने कहा कि 24 मार्च को इसका टीजर रिलीज होने वाला है।
पोस्ट पर आप देख सकते हैं कि खून से सनी एट की दीवार जिस पर गोलियों के निशान बने हैं और लिखा है कि ” साहस में रंगी क्रांति केसरी चैप्टर 2 “। मोशन पोस्टर में गोलियों की तरह सुनाई दे रही है। अक्षय कुमार ने लिखा है कि कुछ लड़ाइयां हथियारों से नहीं लड़ी जाती।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने शुक्रवार को साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी’ के छह साल पूरे होने का जश्न मनाया था। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर ‘केसरी’ की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिस पर लिखा था, “6 साल पहले… साहस की एक कहानी ने देश को झकझोर कर रख दिया था।”
इसमें आगे कहा गया, “हजारों अफगानों के खिलाफ 21 सिख। संख्या में कम, घिरे हुए लेकिन साहस के साथ आगे बढ़े और पराजित नहीं हुए। वे शेरों की तरह लड़े और लीजेंड बन गए। इतिहास ने एक अध्याय लिखा… अब, हम अगला बताते हैं। नई जंग उसी तपिश के साथ सामने होगा, भगवा फिर लहराएगा।”



