MP News: खत्म होगा इंतजार, मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगी मनपसंद जगह पर पोस्टिंग, इस दिन से शुरू होगी ट्रांसफर नीति

Mp News: मध्य प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से ट्रांसफर पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। अब कर्मचारियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश में पुरानी तबादला नीति पर सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा नए सिरे से एक बार फिर से काम शुरू किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के अंत तक कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
खत्म होगा 2 वर्ष का इंतजार (Mp News)
कर्मचारी वर्ग 2 वर्षों से तबादलों का इंतजार कर रहा है, बीते साल चुनाव के चलते उक्त नीति अटकी थी। जबकि वर्ष 2023 में भी ज्यादातर कर्मचारी चुनाव की आपाधापी में तबादला अर्जी नहीं दे सके थे। जल्द ही उन्हें लाभ मिलेगा।
नीति लगभग है तैयार
सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों के मुताबिक तबादला नीति लगभग तैयार है, जिसमें कुछ बदलाव प्रस्तावित हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीएम डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में एक बैठक होनी है।
इसके बाद नीति कैबिनेट बैठक में जाएगी। बता दें, जनवरी में सरकार ने उच्च प्राथमिकता वाले तबादलों के रास्ते खोले थे।
Also Read:MP News: मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: अब इन महिलाओं को देंगे 5 हजार रुपए, आरक्षण पर भी दिया अपडेट


