MP News: मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की बंपर भर्ती, जाने पूरी प्रक्रिया

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई अहम कार्यक्रमों में भाग लिया। 14 मार्च को मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचे और उनके स्वागत के लिए जनप्रतिनिधि कार्य करता और अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान वह पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए और इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में 8500 से अधिक पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नई भर्ती का ऐलान किया।

राज्य में जू एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर की होगी स्थापना (MP News)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन सहित प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों में जीव एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर खोलने की घोषणा किए। इस कदम से वन्य प्राणियों का संरक्षण और उनका देखभाल होगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंहास्थ 2028 की तैयारी का विवरण भी साझा किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जून 2027 तक सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा।मेले के आयोजन में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी। सिंहास्थ के क्षेत्र में अमृत 2.0 मिशन के अंतर्गत 478 करोड रुपए की लागत से सीवरेज कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा। इसके शहर के 3.50 लाख लोगों को फायदा होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सकारात्मक कदम उठाया जाएगा। राज्य के लोगों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इसके लिए सरकार हर सकारात्मक कदम उठा रही है।

Also Read:MP News: 1 अप्रैल से मध्य प्रदेश के इन लोकेशंस पर महंगी हो जाएगी प्रॉपर्टी, 100 फ़ीसदी तक बढ़ सकते हैं दाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button