MP News: होली पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, मप्र की इन महिलाओं को मिलेंगे ₹5000

MP News: होली से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के गारमेंट सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मोहन यादव ने ऐलान किया है कि इन महिलाओं को ₹5000 इंसेंटिव दिया जाएगा। राज्यपाल के अभीभाषण पर प्रस्तुत कर्तव्यता प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा राज्य के सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि निवेश के जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उससे हम अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति देंगे। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि हमारी सरकार सही दिशा में काम कर रही है।
केन बेतवा लिंक परियोजना पर सरकार ने दिया बड़ा बयान (MP News)
केन बेतवा सिंचाई परियोजना को 20 साल तक दूसरी सरकार ने लटका कर रखा था लेकिन हमने इस पर काम किया और अब बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने वाली। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार रोजगार के लिए काम कर रही है और जल्द ही कई क्षेत्रों में बहाली आने वाली है।
मुख्यमंत्री के द्वारा यह भी कहा गया कि मध्य प्रदेश सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में लाडली बहन योजना को सर्वाधिक राशि देकर उनकी प्राथमिकता स्पष्ट की है। बहनों के लिए हम और भी कई तरह की योजना लेंगे इसके साथ ही छात्रों के लिए भी विशेष योजनाएं लाई जाएगी।



