MP e-Bus News : इन 6 जिलों में चलेगी इलेक्ट्रिक बसें, हो गया ऑर्डर, जल्द होगी शुरू

MP e-Bus News : मध्य प्रदेश की सड़कों पर जल्दी इलेक्ट्रिक बसें चलती हुई दिखाई देंगे। भारत सरकार के द्वारा इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब लेटर आफ इंटेंट की प्रक्रिया बाकी है।जो सेवा प्रदाता कंपनी कम दर पर बसें उपलब्ध कराएगी उसे ही टेंडर दिया जाएगा।इलेक्ट्रिक बसे चलने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और इसके साथ ही साथ लोगों को सफल करने में भी किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी।
मध्य प्रदेश में जल्द चलेगी 552 इलेक्ट्रिक बसे ( MP e-Bus News )
मध्य प्रदेश के शहरों में इलेक्ट्रिक बेसन का संचालन किया जाएगा और इसके लिए मध्य प्रदेश को 552 इलेक्ट्रिक बसे मिलने वाली है। इससे इंदौर भोपाल जबलपुर उज्जैन ग्वालियर और सागर शहर में लोगों का सफर आसान होगा। इंदौर में 150 बसें चलाई जाएंगे और भोपाल जबलपुर उज्जैन में 100-100, ग्वालियर में 70 और सागर में 32 बसें चलाई जाएगी।इलेक्ट्रिक बसे चलने से सफर काफी आसान होगा और लोगों को सफर करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम के तहत केंद्र ने मई 2022 में राज्यों में 50 हजार इलेक्ट्रिक बसों की लाने की योजना बनाई थी। पिछले साल हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने बसों की आपूर्ति के लिए केंद्र के द्वारा टेंडर जारी कराए थे। हालांकि इन राज्यों को अब तक आपूर्ति नहीं हो पाई है।
60 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी पैसा
योजना में केंद्र 60 प्रतिशत राशि देगा और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी। जून 2023 में ई-बसों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। सितंबर में शासन से प्रस्ताव वापस आ गया था क्योंकि केंद्र की शर्त में बस आपरेटर के लिए सरकार से भुगतान गारंटी मिलनी थी।
Also Read: MP News: मप्र में हर युवा को मिलेगा पक्का रोजगार, मुख्यमंत्री ने बनाया ये प्लान, ऐसे मिलेगा फायदा


