MP News: मप्र में हर युवा को मिलेगा पक्का रोजगार, मुख्यमंत्री ने बनाया ये प्लान, ऐसे मिलेगा फायदा

MP News: सरकार के द्वारा युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य की बेरोजगारी दर को कम करने के लिए मोहन सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा शनिवार को बालाघाट में एक सभा को संबोधित किया गया और उन्होंने इस दौरान एक लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती, किसानों के लिए अतिरिक्त लाभ और 2028 तक 70% युवा रोजगार का लक्ष्य जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की है और इसके साथ ही बालाघाट में एक नए एस्ट्रोटोर्फ हॉकी मैदान का उद्घाटन भी किया।

लाखो युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी ( MP News )

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान बताया कि राज्य में एक लाख सरकारी नौकरियों की भर्ती की तैयारी चल रही है और साल 2028 तक 70 फ़ीसदी युवाओं को रोजगार देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य सरकार के द्वारा रखा गया है। रोजगार मिलने से युवाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा इसके साथ ही साथ युवा अपने जीवन में आगे बढ़ पाएंगे और अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा।

बेहतर है मध्य प्रदेश की जीडीपी

देश में सबसे ज्यादा जीएसडीपी विकास दर
मुख्यमंत्री ने 1412 दिव्यांगजनों और 1040 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश का जीएसडीपी विकास दर देश में सबसे ज्यादा 13% है।

Also Read: MP News: मोहन सरकार इन दो जिलों का करेगी पुनर्गठन, इस जिले का 6463 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र हुआ कम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button