Gold silver rate today: आसमान पर सोने चांदी के भाव, शादी के सीजन में अब जाकर मिली थोड़ी राहत, जानें आज के रेट

Gold silver rate today: भारत में लगातार सोने और चांदी के भाव बढ़ते जा रहे हैं। दोनों की कीमत 1 लाख के पास आ रही हैं। ऐसा ही रहा तो कम आय वाले लोगों के लिए सोना खरीदना सपना ही बनकर रह जाएगा। हालांकि आज सोने और चांदी के भाव में कमी आने से थोड़ी राहत जरूर हैं। Ibjrates द्वारा सोने और चांदी के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। इसके अनुसार आज भाव में कमी आई हैं।
आज कितना हैं सोने का भाव ( Gold silver rate today )
आज, 22 फरवरी 2025 को, सोने और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिया गया हैं। बता दें कि
– 24 कैरेट (999): ₹86,092
– 23 कैरेट (995): ₹85,747
– 22 कैरेट (916): ₹78,860
– 18 कैरेट (750): ₹64,569
– 14 कैरेट (585): ₹50,364
सभी रेट प्रति 10 ग्राम के हैं।
आज चांदी (Silver) का भाव
चांदी भी इस समय कम नहीं चमक रही हैं। चांदी की कीमतों में भी लगातार वृद्धि देखी जा रही हैं। आज 24 कैरेट (999): ₹97,147 प्रति किलोग्राम पर हैं।
जल्द राहत नही लेकिन कम होंगे दाम
हालांकि अभी सोने और चांदी के भाव में राहत मिलती नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन ट्रेडरों का मानना हैं कि सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आने वाली हैं।

