Indian Railway: महाकुंभ की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, कई ट्रेनों का बदला रूट, यह ट्रेन रहेगी कैंसिल, देखें लिस्ट

Indian Railway : प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। भोपाल स्टेशन पर भी भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है जिसके बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है और कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। रेलवे के द्वारा बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला लिया गया है कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसलिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है इसके साथ ही साथ स्टेशनों पर एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
डायवर्ट रूट से चलेंगी ये ट्रेनें ( Indian Railway )
गाड़ी संख्या 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस
तारीख: 16.02.2025 और 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव
गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
तारीख: 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी
गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस
तारीख: 16.02.2025 और 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव
गाड़ी संख्या 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
तारीख: 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-खैरार-ओहन-सतना
गाड़ी संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस
तारीख: 16.02.2025 और 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: सतना-ओहन-खैरार-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव
गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस
तारीख: 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-खैरार-ओहन-सतना
गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस एक्सप्रेस
तारीख: 16.02.2025 और 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव
गाड़ी संख्या 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-वाराणसी एक्सप्रेस
तारीख: 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-कानपुर सेंट्रल-उन्नाव
गाड़ी संख्या 22178 वाराणसी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस
तारीख: 17.02.2025
परिवर्तित मार्ग: उन्नाव-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-बीना-इटारसी
गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस कैंसिल
इधर, रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से गोरखपुर-मुंबई एक्सप्रेस को दो दिन कैंसिल करने का फैसला लिया है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली यह ट्रेन 18 और 19 फरवरी को कैंसिल रहेगी।
गाड़ी संख्या 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस 18 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से कैंसिल रहेगी।
गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से कैंसिल रहेगी।
Also Read:Betul Fraud News: वल्लभ भवन भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार



