MP Today News: मप्र में हवाई सफर होगा आसान, हर जिले में बनेगा हेलीपैड, जानिए क्या है तैयारी

MP Today News: मध्य प्रदेश सरकार अब हवाई यात्रा पर अधिक फोकस कर रही है। सरकार द्वारा प्रदेश में जगह-जगह पीपीपी मोड पर छोटे एयरपोर्ट  और हेलीपैड बनाए जायेगे। इसका उद्देश्य तहसील से लेकर जिला स्तर के लोगों तक हवाई यात्रा से जोड़ा है ।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार की नई एवियशन पॉलिसी के अंतर्गत यह काम किए जाएंगे। यह रणनीति प्रदेश के पर्यटक स्थल और उद्योगों की संभावनाओं को देखते हुए बनाई जा रही है। इस प्लान के मुताबिक सरकार 150 किलोमीटर के दायरे में  पीपीपी मोड़ पर एक मिनी एयरपोर्ट बनाएगी।  50 से 100 किलोमीटर के दायरे में हेलीपैड बनाए जाएंगे। 

MP News मोहन यादव का ऐलान, इन 5 जिलों के जागे भाग्य, 9000 किमी क्षेत्र में लगेगी इंडस्ट्रीज

एमपी में वर्तमान में 7  एयरपोर्ट मौजूद
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में वर्तमान में 7 एयरपोर्ट बने हैं। 31 हवाई पट्टियां बनी हुई है। इसके अलावा अब छोटे-छोटे  और एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों को हवाई  सफर का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार पीएमश्री हवाई सेवा का विस्तार करने जा रही है। सरकार विमान नीति एवियशन पॉलिसी बना रही है। जिससे रीजनल कनेक्टिविटी पर जोर दिया जा रहा है। लोग कम समय में लंबी दूरी का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button