Gold- Silver Price 10 February 2025: आज सोने के दामों में बढ़ोतरी और चांदी के दाम हुए कम, जाने 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price 10 February 2025: Today gold prices increased and silver prices decreased, know the rate of 10 grams gold
Gold- Silver Price 10 February 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 10 फरवरी 2025 दिन सोमवार को सोने के दामों में बढ़ोतरी हुई है। चांदी के दामों में गिरावट आई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 85 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 94 हजार प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 85368 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 78197 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 64026 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 49940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 94940 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।
- यह भी पढ़े:- Indian Navy Vacancy 2025: इंडियन नेवी 270 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन के लिए यह रखी है योग्यता

