MP News: किसानों को तोहफा, अब इस फसल पर 125 रुपए बोनस देगी मोहन सरकार, आदेश जारी

MP News: मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से गेहूं की खेती होती है और अब कुछ दिनों में गेहूं की फसल भी तैयार होने वाली है। 20 जनवरी से MSP पर गेहूं की खरीदी शुरू हो चुकी है और 31 मार्च तक किसान इसके लिए पंजीयन करा सकते हैं। इसी बीच मोहन सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है और अब मोहन सरकार किसानों को गेहूं बेचने के लिए प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस भी देने वाली है।

इस ऐप से पंजीयन कर सकेंगे मध्य प्रदेश के किसान ( MP News )

मध्यप्रदेश की मोहन सरकार किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए प्रदेश के पंजीयन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 तक है। किसान ऐप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे।

फ्री में हो रहा है पंजीयन

पंजीयन के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केंद्रों पर फ्री पंजीयन की व्यवस्था की गई है। गेहूं उपार्जन के लिए समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना में 150 रुपए प्रति क्विंटल अधिक है।

इतना रुपए तक मिलेगा बोनस

इसके साथ ही एमपी सरकार ने गेहूं किसानों के लिए बोनस की घोषणा कर दी है। एमएसपी दर के अलावा गेहूं की खरीद पर किसानों को प्रति क्विंटल 125 रुपए की राशि बोनस के रूप में दी जाएगी। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। साथ ही उन्हें खेती के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा।

Also Read:MP Police Transfer 2025 : मध्य प्रदेश सरकार ने थोक में पुलिस अधिकारियों के किये तबादले, जाने पूरी सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button