Betul Road Accident: आठनेर- मुलताई मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: A young man died tragically in a road accident on Athner-Multai road, 1 seriously injured
Betul Road Accident: आठनेर- मुलताई मार्ग पर ग्राम बिसनूर के पास सड़क हादसा हुआ जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। एक अन्य युवक घायल हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात लगभग 7:30 बजे आठनेर- मुलताई मार्ग ग्राम बिसनूर में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में गौना निवासी रूपेश गावंडे की मौत हो गई है। एक युवक आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए । हादसे की जानकारी डायल 100 मिली थी। दोनों युवकों को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा जहां डॉक्टर ने रूपेश को अमृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



