LPG Price 1 January: नए साल के पहले दिन मिली खुशखबरी, एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में हुई कमी, देखें ताजा रेट

LPG Price 1 January 2025: नए साल के पहले दिन आम जनता को बड़े खुशखबरी मिली है। आज एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में कमी हो गई है। गैस सिलेंडर के रेट में ₹1450 पैसे की कमी देखने को मिल रही है और पटना से दिल्ली तक सिलेंडर सस्ता हो गया है। हालांकि यह कमी कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में किया गया है वहीं 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दिल्ली से पटना तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर ( LPG Price 1 January 2025 )
दिल्ली में आज 1 जनवरी से 19 किलो वाला इंडने का एलपीजी सिलेंडर 1804 रुपये में मिलेगा। पिछले महीने यह 1818.50 रुपये का था। कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1911 रुपये का हो गया है। दिसंबर में यह 1927 रुपये का हो गया था। नवंबर में भी यह 1911.50 रुपये का था। मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 16 रुपये कम हुई है। यहां यह कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर से 1771 रुपये की बजाय 1756 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 1980.50 रुपये की जगह आज 1 जनवरी से 1966 रुपये हो गई है। पटना में अब यही सिलेंडर 2072.5 रुपये की जगह 2057 रुपये में मिलेगा।
साल 2024 ऐसे बदले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट
1 दिसंबर 1818.50
1 नवंबर 1802
1 अक्टूबर 1740
1 सितंबर 1691.50
1 अगस्त 1652.50
1 जुलाई 1646.00
1 जून 1676.00
1 मई 1745.50
1 अप्रैल 1764.50
1 मार्च 1795.00
1 फरवरी 1769.50
1 जनवरी 1755.50
स्रोत: IOC, रेट दिल्ली का है.



