MP special train :नए साल में मध्यप्रदेश के लोगों का सफर होगा आसान, बैतूल सहित इन जिलों से चलेगी स्पेशल ट्रेन

MP special train
MP special train

MP special train :रेलवे नए साल में मध्य प्रदेश को बड़ा तोहफा देने वाला है। हैदराबाद और गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी और यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद बल्लारशाह नागपुर बैतूल इटारसी भोपाल बीना झांसी कानपुर लखनऊ के रास्ते होते हुए गोरखपुर आएगी। इस ट्रेन के चलने से मध्य प्रदेश के लोगों को सफर में काफी आसानी होगी। लंबे समय से लोग स्पेशल ट्रेन की मांग कर रहे थे जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने हैदराबाद से गोरखपुर और गोरखपुर से हैदराबाद स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

हैदराबाद गोरखपुर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन बैतूल में भी रुकेगी इससे बैतूल से सफर करने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। इसके साथ थी यह इटारसी भोपाल बीना में भी रुकेगी। पहले इस रूट के लोगों को टिकट नहीं मिलता था और सफर करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था लेकिन इस ट्रेन के चलने से अब सफर में आसानी होगी।

3 जनवरी से इस ट्रेन का शुरू होगा संचलन( MP special train )

आपको बता दे 3 जनवरी से हैदराबाद स्टेशन से गोरखपुर तक इस ट्रेन का संचालन शुरू होगा वहीं 5 जनवरी से गोरखपुर से हैदराबाद के लिए इसे चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 07075 हैदराबाद से हर शुक्रवार को रात 9:00 बजे चलेगी और सुबह 6:35 पर गोरखपुर पहुंच जाएगी। बैतूल स्टेशन पर यह शनिवार को 9:08 पर पहुंचेगी और 2 मिनट रुकेगी।

Also Read:MP News: 1 जनवरी से मध्य प्रदेश में बदल जाएगा ये नियम, अब राज्य में नहीं चलेगी अधिकारियों की मनमानी

यह स्पेशल ट्रेन 3 जनवरी को हैदराबाद स्टेशन से शुरू होगी जो गोरखपुर तक जाएगी. वहीं 5 जनवरी को गोरखपुर से हैदराबाद के लिए शुरु होगी. ट्रेन क्रमांक 07075 हैदराबाद से प्रति शुक्रवार को 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और रविवार सुबह 6:35 पर गोरखपुर पहुंचेगी. इस बीच बैतूल स्टेशन पर शनिवार सुबह 9:08 मिनट पर पहुंचेगी और 2 मिनट रुककर आगे के लिए 9:10 पर प्रस्थान करेगी।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के 29 जिलों में होने जा रहा बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button