Railway Job Fraud : रेलवे में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, ईमेल के जरिये आरोपियों तक पहुँची आरपीएफ

Railway Job Fraud: Gang involved in fraud in the name of providing jobs in railways busted, RPF reached the accused through email

Railway Job Fraud:-  रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उगाई करने वाले गिरोह का आरपीएफ ने भंडाफोड़ कर दिया है । मध्य रेल, आरपीएफ टीम ने  28 नवंबर.2024 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त (पीसीएससी), मध्य रेल के कार्यालय को प्राप्त एक ईमेल के आधार पर एक फर्जी रोजगार घोटाले का पर्दाफाश किया। संदेश संदिग्ध लगा और मामले को आगे की जांच के लिए चिह्नित किया गया।
एक विस्तृत जांच में मध्य रेलवे   मुंबई आरपीएफ को फर्जी भर्ती रैकेट का पता चला जिसमें जाली सरकारी दस्तावेज, सरकारी मेल आईडी को स्पूफ करना और रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से पैसे वसूलना शामिल था। साक्ष्य के आधार पर, अपराधियों का पता लगाया गया और उन्हें पकड़ लिया गया।
 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत रेलवे कर्मचारी संजय शुक्ला, तकनीशियन के रूप में कार्यरत, विरार कार शेड` और रोहित सिंह के खिलाफ सरकारी रेलवे पुलिस, सीएसएमटी में धारा 318(4) के तहत धोखाधड़ी, धारा 336(2) के तहत धोखाधड़ी करने के इरादे से जालसाजी, धारा 336(3) के तहत जाली दस्तावेजों का उपयोग करने के इरादे से जालसाजी, धारा 338 के तहत मूल्यवान दस्तावेज बनाने का अपराध और धारा 340(2) के तहत जाली दस्तावेज का उपयोग करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है।
मध्य रेल आरपीएफ ने केवल एक ही सबूत यानी एक मेल के साथ इस विसंगति का पता लगाने में कामयाबी हासिल की है। यह उनकी गहरी सूझबूझ को दर्शाता है और ऐसे मामलों को सुलझाने में सतर्कता और अनुकरणीय जांच कौशल पर जोर देता है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button