Betul Accident News : सडक़ हादसों में 4 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Betul Accident News :  बैतूल। बैतूल जिले में चार सडक़ हादसे हुए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। बैतूल से खेड़ी सावलीगढ़ जाने वाले मार्ग पर करबला के आगे ट्रक में बाइक घुस गई। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। दो अन्य सडक़ हादसे हुए है, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित खेड़ी सावलीगढ़ मार्ग पर करबला के पास बाइक क्रमांक एमपी 48-जेडबी 7532 ट्रक क्रमांक एचआर 38 – व्हाय 1818 में घुस गई। हादसे में बाइक सवार झल्लार निवासी महेन्द्र गोरले की मौत हो गई है।

Also Read : रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में फरार आरोपियों गिरफ्तार करने कई राज्यों में दबिश, नही लगा सुराग, इनाम की राशि बढ़ाई

Betul Accident News : अनियंत्रित बाइक से गिरा युवक, मौत

बरछी का रहने वाला दीपक कहार (35) उम्र सोमवार रात 8 बजे बाइक से गांव की ओर जा रहा था। बोरगांव के पास उसकी बाइक का अनियंत्रित हो गई। वह बाइक से गिर गया। उसे मुलताई के अस्पताल लाया गया, जहां रात में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।

दो अन्य हादसों में भी दो की मौत

दो अन्य सडक़ हादसों में भी दो लोगों की मौत हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सडक़ हादसे में चिरापाटला निवासी मोनेश पिता गणेश कोल (30) की मौत हो गई। यह हादसा चिरापाटला क्षेत्र में होने की जानकारी सामने आई है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर बडोरा पर दूसरा हादसा सोमवार की रात को हुआ। जहां पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई।

Also Read : Betul Road Accident: कोहरे के कारण ट्रक- कंटेनर की भिड़ंत में दो घायल, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत

बताया जा रहा है कि रामदीन पिता मच्चा निवासी सोनारखापा उपज बेचने के लिए कृषि मंडी आया था। वापस लौटते समय बडोरा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान रामदीन की मौत हो गई। पुलिस हादसे को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक का मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button