BIMA SAKHI YOJNA: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 7 हजार, पीएम मोदी ने शुरू की योजना

BIMA SAKHI YOJNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत में लिक बीमासाखी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर संभावित बीमा शक्तियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
जानिए क्या है इस योजना की विशेषताएं ( BIMA SAKHI YOJNA )
महिलाओं के लिए खास पहल: योजना के तहत 10वीं पास और 18 से 70 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी।
ट्रेनिंग और रोजगार: महिलाओं को 3 साल की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकेंगी।ग्रेजुएट महिलाओं को एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का भी मौका मिलेगा।
आर्थिक लाभ: पहले साल महिलाओं को हर महीने ₹7,000 दिए जाएंगे।दूसरे साल में यह राशि ₹6,000 और तीसरे साल में ₹5,000 प्रति माह होगी।
लक्ष्य पूरा करने वाली बीमा सखियों को अतिरिक्त कमीशन भी मिलेगा।
योजना का विस्तार: पहले चरण में 35,000 महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा।इसके बाद योजना में 50,000 और महिलाओं को शामिल किया जाएगा।
सरकार का उद्देश्य
इस योजना के जरिए महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि फाइनेंशियल इंक्लूजन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह पहल देशभर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



