Maharashtra News: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर आई बड़ी खबर, एकनाथ शिंदे ने कही यह बात
Maharashtra News: Big news about the post of Chief Minister in Maharashtra, Eknath Shinde said this
Maharashtra News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही थी जो कि खत्म हो गई है। यह भी स्पष्ट हो गया है कि किस पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहां की हमें भाजपा का मुख्यमंत्री मंजूर है। मुझे पद की लालसा नहीं है। शिंदे ने कहा कि मैने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुख्यमंत्री के संबंध में चर्चा की और बताया कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई मतभेद नहीं है आप जो फैसला लेंगे वह मंजूर है। शिंदे की इस बात से स्पष्ट हो गया है कि महाराष्ट्र में भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनेगा।मोदी का हर एक फैसला मंजूर
एकनाथ शिंदे ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था तब मोदी मेरे साथ खड़े रहे। अब मुख्यमंत्री का फैसला जो भी लेंगे यह फैसला मुझे स्वीकार होगा। मैंने कभी अपने आप को मुख्यमंत्री नहीं समझा मैन हमेशा आम आदमी बनकर काम किया और आगे भी करते रहूंगा। प्रधानमंत्री मोदी जो भी फैसला लेंगे उसे स्वीकार किया जाएगा।



