MP News: एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा वेतन वृद्धि का फायदा, जानिए नया नियम

MP News: मध्य प्रदेश की सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अब राज्य के कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद भी वेतन वृद्धि का फायदा मिलेगा और पेंशन पर इसका कोई असर नहीं होगा। सरकारी कर्मचारियों का रिटायरमेंट 30 जून या 31 दिसंबर को होने पर 1 जुलाई या 1 जनवरी को काल्पनिक वेतन वृद्धि स्वीकृत कर दी जाएगी।
पात्रता के अनुसार होगा काल्पनिक वेतन वृद्धि ( MP News )
मध्य प्रदेश शासन के आदेश में लिखा गया है कि 15 मार्च 2024 न्यायालय के निर्णय के आधार पर 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर्ड हुए शासकीय सेवकों को 1 जुलाई या 1 जनवरी की स्थिति में उनके पात्रता के अनुसार काल्पनिक वेतन वृद्धि स्वीकृत की जाकर पेंशन निर्धारण और पुनरीक्षण के लिए स्वीकृत आदेश जारी किए जाने के संबंध में प्रशासकीय विभाग को अधिकृत किया गया है।
Also Read:MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, तीन जिलों के बदले गए एसपी
जानिए कीन कर्मचारियों को होगा इसका फायदा
मध्य प्रदेश में 30 जून को रिटायर्ड हुए क्या होने वाले सरकारी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलने वाला है। ऐसे सरकारी कर्मचारियों को उनके शासकीय अवधि में नियत वार्षिक वेतन वृद्धि 1 जनवरी निर्धारित होने से पेंशन की गणना 1 जनवरी से की जाएगी। सबसे बड़ी बात है कि इसका कोई भी असर पेंशन पर नहीं पड़ने वाला है।


