MP News: एमपी के इन छात्रों के खाते में आएगा ₹25000, जारी हुआ आदेश

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एमपी के छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार के द्वारा राज्य के छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 प्रदान किया जाएगा। जिन बच्चों ने पिछले सरदारों की परीक्षा में 75% है उससे ज्यादा अंक हासिल किया है उन्हें ₹25000 मिलेंगे। राज्य सरकार के द्वारा सभी छात्रों का विवरण माना गया है और फिर उनके अकाउंट में राशि भेजी जाएगी।

जारी हुआ आदेश (MP News)

लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश ने एक आदेश जारी कर जानकारी दी है कि राज्य सरकार पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि प्रदान करेगी।

Also Read:Betul Today News: स्वर्णकार समाज के दिवाली मिलन में महिलाओं-बच्चों की स्पर्धाओं के विजेताओं को भी किया पुरुस्कृत

इतने छात्रों को मिलेगी राशी

मध्य प्रदेश हायर सेकेंडरी बोर्ड की परीक्षा 2023-2024 में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 2699 छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए की राशि मिलेगी। इनमें से 2588 नियमित विद्यार्थी हैं, जबकि 111 प्राइवेट विद्यार्थी हैं।

Also Read:Crime News Today: माँ का फ़ोन नही लगा तो बेटे ने दोस्तो को घर भेजा, अंदर जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए

यह जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से प्राप्त सूची के आधार पर दी गई है। इन छात्रों को जल्दी ही लैपटॉप की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई में तकनीकी मदद मिलेगी।

Also Read:MP News: एमपी में बदला स्कूलों का समय, देखें नई टाइमिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button