MP News: एमपी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में फिर से तय किया जाएगा वन विभाग के कर्मचारियों का वेतन

MP News: मध्य प्रदेश के वन विभाग के कर्मचारियों के वेतन को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस विभाग में एक नया आदेश जारी किया गया है जिसके अंतर्गत फॉरेस्ट गार्ड की सैलरी को एक बार फिर से तय किया जाएगा। जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि 1 जनवरी 2006 से 8 सितंबर 2014 तक भरते हुए वंरक्षकों को जो एक्स्ट्रा वेतन दिया गया था उसकी वसूली नहीं की जाएगी। इस राशि की वसूली उन अधिकारियों से होगी जिन्होंने गलत तरीके से पे बैंड स्वीकृत किया था।
फॉरेस्ट गार्ड को सरकार ने दी बड़ी राहत ( MP News )
मध्य प्रदेश के 6592 फॉरेस्ट गार्ड को सरकार ने बड़ी राहत दी है और उनका सैलरी पुनर निर्धारित करने को लेकर आदेश दिया गया है। सरकार में फैसला लिया है कि अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा जो गलत तरीके से सैलरी दिए थे।
Also Read:MP News: MP News: एमपी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को मोहन सरकार ने बनाया नया प्लान, 5 लाख रूपए तक की सौगात देगी सरकार
पहले हो चुका है आंदोलन
1 जनवरी 2006 से 8 सितंबर 2014 के बीच भर्ती हुए वंरक्षकों को जो अतिरिक्त वेतन दिया गया था उसे ब्याज सहित वसूली का आदेश दिया गया था। इसको लेकर कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया जिसके बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया और नया आदेश जारी करने के लिए कहा। नए आदेश में कर्मचारियों से उनका वेतन नहीं वसूला जाएगा बल्कि अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा।



