MP News: जाम की समस्या होगी खत्म, भोपाल में डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू 

Mp news
Mp news

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण होगा।प्रभात चौराहे पर थ्री टियर ट्रैफिक सिस्टम होगा। शुक्रवार के दिन मंत्री विश्वास सारंग ने मेट्रो, जिला प्रशासन, पुलिस, बिजली कंपनी और नगर निगम के अफसरों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 8 से 9 महीने में डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा।

फ्लावर ओवर बनाने के लिए पेड़ कटाई का काम हुआ शुरू (MP News)

कई पुराने पेड़ है जो की फ्लावरओवर बनाने में बाधा बन रहे थे ऐसे पेड़ों को काटने का काम रविवार को शुरू हो गया है। हालांकि मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जैसे ही फ्लावरओवर का निर्माण हो जाएगा उसके बाद दोगुनी संख्या में फ्लाईओवर के आसपास पेड़ लगाए जाएंगे। आपको बता दे की कॉ-ऑर्डिनेशन के लिए एक टीम बनाई है। इसके बाद भोपाल रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

मंत्री सारंग के साथ महापौर मालती राय भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया, प्रभात चौराहे पर मेट्रो ब्रिज और आरओबी प्रस्तावित है। इसके काम के लिए आज दौरा किया है।इससे नए भोपाल और भेल के लोगों को राहत बड़ी मिलेगी। वे रेलवे स्टेशन तक आसानी से पहुंच जाएंगे। इस क्षेत्र के लिए भी यह ब्रिज फायदेमंद साबित होगा।

मंत्री सारंग ने बातचीत करते हुए कहा कि प्रभात चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां जब डबल डेकर फ्लाईओवर बन जाएगा, जो की थ्री टियर होगा।यानी की नीचे की सड़क पर गाड़ियां दौड़ेंगी। फ्लाईओवर ब्रिज से भी ट्रैफिक गुजरेगा। इसके ऊपर से मेट्रो चलेगी। तो लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगा।

Also Read:Betul Crime News Today: डकैती का प्रयास करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सहित सामान जप्त

8 से 9 महीने में बनकर तैयार होगा फ्लाई ओवर (MP News)

मंत्री सारंग ने जानकारी दिया कि 8 से 9 महीने में यह डबल डेकर फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा। मेट्रो भी इस रूट पर आएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई है, जो सभी विभागों के साथ समन्वय करेगी। ताकि, काम समय पर हो सके।इस ब्रिज को सरकार करीब 11 महीने पहले मंजूरी दे चुकी है। इसके निर्माण में लगभग 44.10 करोड रुपए खर्च होंगे।

Also Read:Betul Crime News Today: किसानों से धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 6 थ्रेसर, 3 ट्रेक्टर सहित कई बाईक बरामद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button