MP News: मप्र के 54 जिलों में बढ़ी जमीन की कीमत, अब प्लॉट, खेत लेना नहीं होगा आसान!

MP News: कुछ दिन पहले ही ऐलान किया गया था कि मध्य प्रदेश के कई लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी की जाएगी लेकिन अब इस फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि अब इस पर समीक्षा की जाएगी और जनता के हित को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दे की पंजीयन विभाग ने जिले के 243 स्थान पर अचल संपत्तियों की कीमतों में पांच से 200% तक वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है जिसका विरोध पहले दिन से शुरू हो गया था।
आपत्ति दर्ज करने के बाद सांसद आलोक वर्मा ने बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात किया था। बता दे की संसद में वित्त मंत्री को कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करने संबंधी पत्र सोपा। वित्त मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस पर दोबारा से सोचा जाएगा और जनता के हित को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लिया जाएगा।
सरकार अपने फैसले पर करेगी विचार ( MP NEWS )

सांसद आलोक वर्मा के द्वारा वित्त मंत्री को जो पत्र दिया गया है उसमें कहा गया है कि 243 जगह पर जमीन के कीमतों में 500 से 200% की वृद्धि का प्रस्ताव जनहित में बिल्कुल भी उचित नहीं है। इस पर दोबारा सोचा जाना चाहिए और बिना सोचे कोई भी फैसला लेने से जनता को परेशानी हो सकती है। लगातार जमीन के कीमतों में बढ़ोतरी होने से अब आमजन रजिस्ट्री नहीं करवा पाए और स्टाम्प का शुल्क नहीं दे पाते। इसके साथ यह भी कहा गया है कि अगर अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी नहीं हो रही है तो भोपाल में प्रॉपर्टी के रेट में क्यों बढ़ोतरी हो रही है।
Also Read:MP Holiday News: मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को रहेगा अवकाश, इन जिलों में जारी हुए छुट्टी के आदेश
विधायक ने जताया आपत्ती

कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव सब जिला मूल्यांकन समिति में रख दिया गया था तब विधायक एवं समिति के सदस्य भगवान दास सबनानी ने हाल ही में दूसरी बार प्रॉपर्टी के रेट में बढ़ोतरी करने का विरोध जताया जिसके बाद सरकार ने कहा कि दोबारा से इसपर सोचा जाएगा।
Also Read:MP News : एमपी के किसानों को शिवराज सिंह ने दी खुली छूट, बोलें-खर्चा भी देगी सरकार


