Working Committee New List : मप्र कांग्रेस की जीतू पटवारी ने जारी की दूसरी सूची, 84 सचिव, 36 संयुक्त सचिव बनें, देखें लिस्ट…

Working Committee New List : दो दिन पहले घोषित हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के विरोध को थामने के लिए मंगलवार रात एक और सूची जारी की गई। इसमें 84 सचिव और 36 संयुक्त सचिव शामिल किए गए हैं। राजनीतिक मामलों की समिति में कमलनाथ और नकुलनाथ के साथ-साथ दिग्विजय सिंह को भी जगह मिला है। पहली लिस्ट में नकुल का नाम शामिल नहीं था जिसके वजह से कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे।
विंध्य और ग्वालियर-चंबल की उपेक्षा का आरोप लग रहा था। इस सूची में यहां के नेताओं को भी मौका दिया गया है। विंध्य के लोगों को मौका दिया गया है। वरिष्ठ नेता डॉ. गोविंद सिंह को भी उत समिति में शामिल किया है। समर्थकों को अन्य समितियों में जगह दी है। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह कोषाध्यक्ष रहेंगे।
सचिव में भोपाल के 3 नाम शामिल ( Working Committee New List )

84 सचिवों में भोपाल से राजकुमार सिंह, गुड्डू चौहान एवं मोनू सक्सेना शामिल हैं। विधानसभा चुनाव में बुदनी से शिवराज के मुकाबले चुनाव लड़ने वाले विक्रम मस्ताल को सचिव बनाया है। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह भी सचिव बनाए गए हैं।
राजनीतिक मामलों की समिति
इसमें 25 नेता हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, अरुण यादव, विवेक तन्खा अशोक सिंह, मीनाक्षी नटराजन, कमलेश्वर पटेल, ओंकार सिंह मरकाम, फूल सिंह बरैया, सज्जन सिंह वर्मा, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति, नकुलनाथ, बाला बच्चन, डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ, शोभा ओझा, आरिफ मसूद, तरुण भनोत, प्रवीण पाठक, सत्यपाल सिंह सिकरवार शामिल हैं।
अनुशासन समिति की लिस्ट
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अमरपाटन से विधायक राजेन्द्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए हैं। सुरेन्द्रu चौधरी, अजीता बाजपेयी, शेख अलीम, दिलीप गुर्जर इस समिति के सदस्य हैं।
परिसीमन समिति की लिस्ट
परिसीमन को देखते हुए पार्टी ने समिति गठित की है। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा की अध्यक्षता वाली समिति में उमंग सिंघार, के.के मिश्रा, अभय मिश्रा, साहब सिंह गुर्जर, वी.के बाथम सदस्य हैं। जबकि, जेपी धनोपिया संयोजक हैं।
Also Read:MP Today News: अधिकारी और कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला




