MP News: प्रधानमंत्री ने MP को दी तीन मेडिकल कॉलेजो की सौगात, अब 70 साल से अधिक उम्र के लोग भी आयुष्मान योजना से करा पाएंगे इलाज

MP News: आज धनतेरस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को एक साथ कई बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल जुड़कर कई विकास कार्यों का आज शुभारंभ किया। मुख्य कार्यक्रम मंदसौर में हुआ। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे और प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मंदसौर, सिवनी और नीमच में बनने वाले नए मेडिकल कॉलेजों और तीन नर्सिंग कॉलेजों की शुरुआत की। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने इन तीनों मेडिकल कॉलेज के लिए 50-50 सीटें मंजूर की हैं।
मंदसौर में लोकार्पण, धार में शिलान्यस ( MP News )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदसौर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया इसके साथ ही डॉक्टर मोहन यादव इस कार्यक्रम में शामिल रहे। दो कार्बन के बाद मंच से मुख्यमंत्री प्रदेश स्तरीय दो कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।इस मौके पर सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, सांसद अनीता नगर सिंह भी मौजूद रहे। बंजली में मेडिकल कालेज के समीप सर्वे क्रमांक 346 रकबा 3.17 हेक्टेयर शासकीय भूमि में से पांच एकड़ भूमि जिला प्रशासन ने नर्सिंग कॉलेज के लिए आवंटित की है।
Also Read:MP News: बिजली विभाग का फरमान, MP के किसानों को सिंचाई के लिए इतने दिन का ही लेना होगा अस्थाई कनेक्शन
आयुष्मान योजना का विस्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत शामिल किए जाने की योजना का शुभारंभ किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज के समीप बनने वाले शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन भी प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशिष्ठ उपस्थिति में वर्चुअल किया जाएगा।



