MP Ladli Bahna Yojana : लाडली बहने फटाफट कर ले ये काम, वरना खाते में नहीं आएगी 18वीं किस्त, देखें अपडेट

MP Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा 1.29 करोड़ बहनों के खाते में लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की गई।
कई महिलाओं के खाते में लाडली बहन योजना की किस्त नहीं आई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिनका पालन नहीं करने पर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आते हैं। इन शर्तों का पालन करने वाली महिलाओं को ही लाडली बहना योजना की राशि मिलेगा।
वार्षिक आय सीमा ( MP Ladli Bahna Yojna )
जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Also Read:Betul Today News: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके के प्रयासों से बैतूल को मिली 2700 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजना की स्वीकृति, इन सड़कों का होगा निर्माण
आयकरदाता परिवार को नहीं मिलेगा लाभ
जिन महिलाओं का परिवार आयकर दाता है, उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी
लाडली बहना योजना के नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Also Read:MP News: बिजली विभाग का फरमान, MP के किसानों को सिंचाई के लिए इतने दिन का ही लेना होगा अस्थाई कनेक्शन
जानें नए आवेदन कब खुलेंगे?
राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलता है, ऐसी महिलाएं नए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी नए आवेदक के लिए विंडो नहीं खुली है। माना जा रहा हैं कि जल्द ही सरकार की तरफ से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकती हैं।


