MP DA Hike : मप्र सरकार ने कर्मचारियों का बढ़ाया DA, 10 माह का एरियर भी मिलेगा

MP DA Hike
MP DA Hike

MP DA Hike : दिवाली और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य की सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से राज्य की सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब मोहन सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है और अब सरकारी कर्मचारियों को एरियर के साथ ही महंगाई भत्ता भी मिलेगा और यह बढ़ी हुई सैलरी जनवरी 2024 से मिलेगी।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सरकार ने लिया फैसला ( MP DA Hike )

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मेरी तरफ से सभी को दिवाली की बधाई।

MP news : आज लाखों कर्मचारियों के खाते में आएगी सैलरी, इन पर अब भी सस्पेंस, फटाफट चेक करें..

1956 में हुआ था मध्य प्रदेश राज्य का गठन

मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि हमारा राज्य आगे बढ़े और इस नाते हम राज्य के कर्मचारियों के साथ भी हैं क्योंकि इनके सहयोग से भी हमारे राज्य का विकास होता है।

50% हो गया महंगाई भत्ता 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा 46% महंगाई भत्ता ब्रिज विभाग के प्रति पत्र द्वारा 14/3/ 2024 को स्वीकृत किया गया था इसके आधार पर स्वीकृत महंगाई भत्ते की दर से 1 जुलाई 2023 से प्रभावशील कर दी गई थी। अब शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से 50 परसेंट महंगाई भत्ता के दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

Also Read:MP News : मध्यप्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य में सस्ती होगी बिजली, इस दिन से लागू होगा नया नियम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button