MP news : आज लाखों कर्मचारियों के खाते में आएगी सैलरी, इन पर अब भी सस्पेंस, फटाफट चेक करें..

MP News : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार दीपावली से पहले आज राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने वाली है। आज राज्य के कर्मचारियों को उनकी सैलरी मिलेगी। मोहन सरकार ने पहले ही आराम कर दिया था कि 28 अक्टूबर यानी कि सोमवार को कर्मचारियों की सैलरी उनके अकाउंट में भेज दी जाएगी। दिवाली की वजह से इस बार समय से पहले ही सैलरी मिल रही है।
इस संबंध में सभी विभागों के द्वारा कोषालय में वेतन के बिल पहले ही जमा कर दिए गए थे। नियमित कर्मचारियों के साथ संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी को भी अग्रिम वेतन का लाभ मिलने वाला है।
7 लाख से अधिक कर्मचारियों के खाते में आएगी सैलरी ( MP News )

मध्य प्रदेश में 7 लाख से अधिक नियमित अधिकारी और कर्मचारियों के अकाउंट में आज सैलरी आने वाली है। नियम के अनुसार 1 से 5 तारीख तक वेतन आता है लेकिन दीपावली होने की वजह से इस बार 28 अक्टूबर को कर्मचारियों का अकाउंट में सैलरी आएगी। यही वजह है कि वृत्त विभाग के द्वारा सभी विभागों से समय पर वेतन बिल जमा करने के लिए कहा गया था।
Also Read:MP BJP NEWS: भाजपा ने मप्र में 60 चुनाव प्रभारियों लिस्ट जारी की, हेमन्त खंडेलवाल को मिली छिंदवाड़ा की जिम्मेदारी
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भी आएगी सैलरी

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय निकाय और सार्वजनिक उपक्रमों विश्वविद्यालय और अन्य संस्थाओं को आदेश दिया गया है कि वह अपनी वृत्तीय स्थिति के आधार पर अग्रिम वेतन देने का निर्णय ले। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सैलरी के लिए आदेश दिया गया है।
पेंशनरों की अग्रिम पेंशन पर आज होगा निर्णय
आपको बता दे की चार लाख से अधिक पेंशनरों को अग्रिम पेंशन देने को लेकर कोई भी निर्णय नहीं दिया गया है इसको लेकर आज कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।



