MP News : किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन खरीदी को लेकर सरकार ने जारी किए नए आदेश

MP News : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य में सोयाबीन खरीदी के लिए टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है। सरकार ने रबी फसलों की बुवाई की तैयारी में राज्य के किसानों को उर्वरक और बीज की सही समय पर आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। कृषि उत्पादन आयुक्त मोहम्मद सुलेमान ने भोपाल और नर्मदा पुरम संभाग की समीक्षा बैठक किया और इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है इसलिए अधिकारी ध्यान रखें कि किसानों को कोई परेशानी ना हो।
इस बैठक में मंत्री ने कहा कि किसानों को नरवाई जलाने से बचने के लिए जागरूक करना जरूरी है। राज्य में सुपर सीटर मशीन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाए। इससे खेतों में नमी बचती है और बुवाई जल्द होने से बेहतर उत्पादन मिलता है।
25 अक्टूबर से MSP पर होगी सोयाबीन की खरीदी ( MP News )
इस बैठक में जानकारी दिया गया की 25 अक्टूबर से सोयाबीन की खरीदी होगी और 31 दिसंबर तक खरीदारी चलेगी। किसानों के लिए पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है। राज्य में टोकन व्यवस्था लागू किया गया ताकि किसानों को लंबी का तारों में खड़ा नहीं होना पड़े। इस बैठक में फैसला लिया गया की जरूरत पड़ने पर खरीदी के लिए अतिरिक्त केंद्र भी खोला जाएगा।
कृषि क्षेत्र में अग्रणी है मध्य प्रदेश
कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में काफी अग्रणी है। एमपी में दाल की सबसे अधिक खरीदी होती है। एमपी में तिलहन और अन्य फसलों का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। राज्य में बड़े पैमाने पर उर्वरक उपलब्ध है ऐसे में किसानों को उर्वरक की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर भी आदेश जारी हुआ है।
राज्य में रबी फसलों के अंतर्गत मुख्य रूप से चंबल एवं ग्वालियर में सरसों 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, सागर संभागों में चना, मसूर 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, चंबल, सागर, नर्मदापुरम में गेहूं 1 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभागों में गेहूं एवं चना की फसलों की बोनी 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक होती है।



