Free Govt Coaching : फ्री में करें UPSC, JEE, NEET की पढ़ाई, जल्द उठाएं योजना का लाभ

Free Govt Coaching : हमारे देश में बड़े पैमाने पर छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। आज के समय में सरकारी नौकरी का तैयारी करना भी काफी मुश्किल हो गया है क्योंकि कोचिंग सेंटर्स की फीस काफी बढ़ गई है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे जिसका लाभ लेकर आप फ्री में सरकारी नौकरी IIT, NEET आदि की तैयारी कर पाएंगे।
इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर फ्री में सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकते हैं।
पीएम ई विद्या ( Free Govt Coaching )
पीएम विद्या योजना फ्री में सरकारी योजना की तैयारी करने के लिए बनाया गया है। इस योजना में ‘आईआईटी पाल’ और ‘ई-अभ्यास’ जैसे प्रोग्राम हैं। इसमें आप IIT और NEET परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश के बच्चों को कोचिंग के लिए मिलते हैं पैसे
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी यूपीएससी की फ्री कोचिंग के लिए राशि मुहैया कराई जाती है। हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए अलग-अलग राशि दी जाती है। इसके लिए योजना में पात्र अभ्यर्थी को आवेदन करना होता है। चयन होने पर सरकार की तरफ से होने कोचिंग की राशि दी जाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी को ही मिलेगा। अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होनी चाहिए। हिंदी माध्यम के लिए 1 लाख 25 हजार एवं अंग्रेजी माध्यम के लिए 1 लाख 50 हजार दिए जाने का प्रावधान हैं। MP Free UPSC Coaching के लिए आवेदन विद्यार्थी को MPTAASC की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.tribal.mp.gov.in/mptaas/ ) पर जाना होगा।
जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना
दिल्ली सरकार के द्वारा जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत EWS/ OBC/SC/ST कैटिगरी के छात्रों को फ्री में एसएससी और DSSB की तैयारी के लिए कोचिंग मिलेगा।
फ्री NEET, JEE कोचिंग – मुख्यमंत्री सुपर टैलेंटेड चिल्ड्रन कोचिंग योजना
यह दिल्ली सरकार के द्वारा चलाए जा रहा है एक शानदार योजना है। इस योजना के अंतर्गत आप फ्री में NEET और JEE जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
केरल सरकार की पहल
यह केरल सरकार के द्वारा चलाई जा रही है एक शानदार योजना है। इस योजना के अंतर्गत ग्रेजुएशन प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फ्री में कोचिंग दी जाती है।
ओडिशा सरकार की UPSC कोचिंग योजना
ओडिशा सरकार के द्वारा भी प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने में मदद किया जा रहा है। उड़ीसा सरकार के द्वारा यूपीएससी कोचिंग योजना चल रहा है जिसके अंतर्गत यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा के लिए फ्री में कोचिंग मिलता है।
Also Read: MP News : लाखों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए आदेश..



