DA Hike News : मोदी सरकार ने 3% बढ़ाया DA, केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

DA Hike News :
DA Hike News :

DA Hike News : केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को महंगाई भत्ते में तीन फ़ीसदी की बढ़ोतरी कर दी है केंद्रीय कर्मचारियों को 50 की जगह 53 फ़ीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा कैंसर कर कि आज कैबिनेट बैठक हुई बैठक में तीन फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर ऐलान कर दिया गया इसके पहले मार्च में सरकार ने चार फीसदी DA बढ़ाया था।

कर्मचारियों की दिवाली हुई रोशन (DA Hike News )

केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को अब 50 फ़ीसदी की जगह 53 फ़ीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते बढ़ाने को लेकर एजेंडा रखा गया था, जिसे पास कर दिया गया है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को तीन फ़ीसदी बढ़ाकर महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2024 से मिलेगी। मतलब अब केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली और भी ज्यादा रोशन हो जाएगी, क्योंकि उनकी सैलरी में अब बंपर इजाफा देखने को मिलेगा।

साल में दूसरी बार बढ़ाया डीए

बता दे कि केंद्र सरकार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते में संशोधन करती है। इस साल मार्च 2024 में केंद्र सरकार द्वारा 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया गया था और महंगाई भत्ता 46 फ़ीसदी से बढ़कर 50 फ़ीसदी हो गया था। अब दिवाली से पहले महंगाई भत्ते बढ़ाने से यह 50 से 53 फ़ीसदी हो गया हैं।

कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी दिया जाएगा

केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में इजाफा कर दिया गया है। इसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। अक्टूबर में मिलने वाली सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने का एरियर जुड़कर आएगा। यानी कि अब कर्मचारियों को दिवाली पर मिलने वाली सैलरी काफी मोटी होगी।

इतनी मिलेगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। इस इजाफे के बाद कैलकुलेशन को समझें।

यदि किसी कर्मचारी को 55,200 मासिक सैलरी मिलती है और उसका महंगाई भत्ता 50 फ़ीसदी है तो उसे महंगाई भत्ता की 27600 राशि मिलेगी और अब 53 फ़ीसदी महंगाई भत्ता होने पर कर्मचारियों को 29256 की राशि महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगी। यानी की वेतन में 1656 रुपए का इजाफा होगा।

Also Read:MP Weather Update: मप्र सभी जिलों से मानसून की विदाई, अब शुरू होगा कड़ाके की ठंड का दौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button