MP Employees DA Hike दिवाली से पहले बढ़ेगा मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का DA? सामने आई बड़ी जानकारी

MP Employees DA Hike: एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान कर दिया है, जबकि इसके पहले महंगाई भत्ते में भी केंद्र सरकार वृद्धि की थी। जिससे करोड़ों कर्मचारियों को सीधा फायदा मिला। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DA/DR Hike) नहीं बढ़ने से प्रदेश के कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दिवाली से पहले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA/DR Hike) में बढ़ोतरी करने की मांग रखी गई है।
बता दे कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश सरकार से 4 फ़ीसदी अधिक महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देती है। मतलब केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 50 फ़ीसदी और राज्य के कर्मचारियों को 46 फ़ीसदी ही महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसके चलते कर्मचारियों द्वारा मांग की जा रही है कि 10 महीना से बकाया 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत जनवरी 2024 से प्रदान करें। कर्मचारी संघ ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत बढ़ाने के आदेश दिवाली से पहले जारी करने के मांग की है।
रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस (MP Employees DA Hike)
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस दिया जा रहा है, जबकि रेलवे के 1172240 कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत तक नहीं मिल रही है। मध्य प्रदेश में 1996 से पहले बोनस दिया जाता था, लेकिन सरकार ने 28 साल पहले उसे बंद कर दिया और अब महंगाई भत्ते पर भी कर्मचारी और सरकार का ध्यान ही नहीं है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव से 10 महीने से बकाया 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता/महंगाई राहत जनवरी 2024 से प्रदान करने के शीघ्र आदेश करने की मांग की है।
कर्मचारियों को हर महीने नुकसान
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मुकाबले हर महीने 4 फ़ीसदी का नुकसान हो रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फ़ीसदी DA मिलता है, जबकि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को सिर्फ 46 फ़ीसदी ही DA मिल रहा है। मध्य प्रदेश में लगभग 7.50 लाख कर्मचारी है, जबकि 4.50 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों को जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत नहीं मिल रही है। इससे कर्मचारियों को हर महीने 620 रुपए से लेकर ₹5640 तक का नुकसान हो रहा है। सरकार ने 2024 में 4 फीसदी महंगाई भत्ता नहीं बढ़कर लगभग 800 करोड रुपए तक बचा लिए है।



