MP News Today: किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देगी मध्य प्रदेश सरकार, यह हैं योजना

MP News Today
MP News Today

MP News Today: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। खरीफ फसल का सीजन जा चुका है। वही मानसून की विदाई भी हो रही है। रबी फसल के लिए किसानों को सिंचाई की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अब सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार अब प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आई हैं। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में 52000 सौर सिंचाई पंप स्थापित करने जा रही है। इसकी क्षमता 250 मेगावाट होगी। योजना में किसानों को सिर्फ 40 फ़ीसदी खर्च देना होगा। बचा हुआ 60 फ़ीसदी खर्च केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उठाएगी।

बिजली कटौती से मिलेगी राहत (MP News Today )

मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई में सबसे ज्यादा परेशानी बिजली कटौती के कारण आती है। अब जब सरकार की मदद से किसान सोलर सिंचाई पंप लगा लेंगे तो उन्हें बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इन सोलर पंपों को लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिए है और माना जा रहा है कि दिसंबर तक पंप लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।

इतनी होगी सोलर पैनलों की क्षमता

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कल 52 हजार सोलर पंप लगाए जा रहे हैं, जिससे लगभग 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। प्रत्येक सोलर पंप की 5 किलोवाट क्षमता होगी। यह पंप बिजली की समस्या से किसानों को छुटकारा दिला देंगे और किसानों को सिंचाई भरपूर करने का मौका मिलेगा। इससे किसानों की फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा।

सरकार ने जारी किए टेंडर

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए सोलर पंप लगवाए जाने के लिए टेंडर भी जारी करती है। ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि योजना के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। सब कुछ ठीक रहता है तो साल के अंत तक सोलर पंप लगाने भी शुरू कर दिए जाएंगे।

सोलर पंप पर मिलेगी 5 साल की वारंटी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को जो सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे, उनकी 5 साल की वारंटी होगी। इस योजना में पहले आप पहले पाओ के आधार पर पंप दिए जाएंगे। बता दें कि 5 हॉर्स पावर के कृषि पंप के लिए सरकार हर वर्ष लगभग ₹50000 की सब्सिडी देती है।

निशुल्क मिलेगी बिजली

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए 30 फ़ीसदी राशि एक मुश्त दी जाएगी। यह राशि 2 साल के भीतर ही वसूल हो जाएगी। एक बार किसान सोलर पंप लगा लेता है तो फिर किसानों को किसी सब्सिडी की जरूरत ही नहीं होगी इससे किसान पंप ग्रेड से नहीं जुड़ेंगे और सोलर पंप स्वतंत्र रहेंगे इस वजह से किसानों को मुफ्त में बिजली मिलेगी।

Also Read:MP Weather Alert Today: मध्य प्रदेश के 4 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

इस तरह कर सकेंगे आवेदन

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सोलर पंप के लिए टेंडर तो जारी कर दिए गए हैं। जैसे ही इस योजना पर काम शुरू होगा, किसानों से आवेदन मंगाए जाएंगे। हालांकि यहां पर पहले आओ पहले पाओ के तहत ही योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।

Also Read:MP Weather Today: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में नाले में बहे 4 वर्षीय मासूम की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button