Betul Mandi Bhav 09 October 2024 : आज 09 अक्टूबर 2024 के बैतूल मंडी भाव, मक्का की होने लगी बंपर आवक
Betul Mandi Bhav 09 October 2024 : Betul Mandi Bhav today 09 October 2024, bumper arrival of maize started
Betul Mandi Bhav 09 October 2024 : बुधवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 09 अक्टूबर 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 8 हजार 441 बोरे रही। 3080 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 875 बोरे , मक्का की आवक 4449 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में बुधवार को उपज की आवक में बढोतरी है। गेंहू और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के उपज की आवक नही हुई
मंडी में मूंग और उडद की आवक बुधवार को नही आई है। पिछले दिनों मूंग के दाम 7000 से लेकर 7400 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आ रही है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7200 प्रति किवंटल के पार है।


