Betul Road Accident: सापना के पास दर्दनाक हादसा, एक की मौत, चार गंभीर; गांजा तस्कर की बेल कराकर ले जाते समय हादसा

Betul Road Accident: मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार पलट गई। इस एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा सापना डैम के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुए आरोपी की बेल करवा कर उसे अपने साथ ले जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। सभी लोग महाराष्ट्र के गोंदिया से राजस्थान जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच हुआ। हादसे में राजस्थान के मोडक निवासी बलवंत पिता राजेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल है जिसमें राजस्थान निवासी विनोद पिता सुबालाल नागर, राम संगम पिता जगन्नाथ नगर, ओमप्रकाश पिता गिरिराज नगर और नारायण पिता गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए बैतूल जिला अस्पताल भर्ती किया है।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती (Betul Road Accident)
कार पलटने से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार सभी घायल अब ठीक है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बैतूल बाजार थाना पुलिस के द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया जा रहा है और लोगों से पूछताछ किया जा रहा है।
एमपी में लगातार हो रहे हैं सड़क हादसे
एमपी में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अभी कुछ समय पहले एक कार हादसा हुआ, जिसमें कई लोगों ने अपनी जान गवा दी थीं। महाराष्ट्र से आने वाली एक बस भी हादसे की शिकार हो गई, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थीं।



