Betul Today News: राजस्व,नपा अधिकारियों की बैठक में बोले बैतूल विधायक निर्माण कार्यो में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Betul Today News: Betul MLA said in the meeting of revenue and municipal officials that negligence in construction works will not be tolerated

Betul Today News: बैतूल जिला मुख्यालय बैतूल को सुंदर ,स्वच्छ और सुविधा सम्पन्न बनानें के लिए सतत प्रयासरत बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल नें मंगलवार को बाल मंदिर सभाकक्ष में  राजस्व नपा के अधिकारियों ,इंजीनियरों,पटवारियों,सहित ठेकेदारों की अलग-अलग बैठकें लेकर साफ तौर पर कहा कि निर्माण कार्यो में न तो क्वालिटी से समझौता होगा और न ही लापरवाही बर्दाश्त  की जाएगी। इसलिए सभी समन्वय स्थापित कर समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। राजस्व – नपा अधिकारियों और बैतूल नगर के पटवारियों की बैठक में बैतूल विधायक नें निर्देश दिए कि बैतूल नगर में स्वीकृत सड़क ,नाली निर्माण के कार्य शुरू करनें के पहले निर्माण स्थल का सर्वे कर अतिक्रमण अनिवार्य रूप् से हटाए।

अतिक्रमण हटाए बिना एवं बगैर नाली निर्माण के सड़को का निर्माण न करें। सड़क-नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न करनें वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करें। उन्होनें कहा कि सड़क के दोनों ओर की शेष  भूमि को अतिक्रमण से बचाने के लिए रोड लेबिल के नीचे पेवर ब्लाक लगवाकर उस स्थान का उपयोग पार्किग के लिए करवाएं। उन्होंने कहा की निर्माण कार्य शुरू होने से पहले निर्माण स्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी का साइन बोर्ड जरूर लगाएं।बैतूल विधायक नें ठेकेदारों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होनें ठेकेदारों से साफ तौर पर कहा कि निर्माण कार्य समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण करे। निर्माण कार्यो में लापरवाही  बर्दाश्त  नहीें करेगें,गड़बडी करनें वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी।
बैठक में नपा अध्यक्ष श्रीमति पार्वती बाई बारस्कर ,उपाध्यक्ष महेश राठौर सहित एसडीएम,तहसीलदार,सीएमओं,नपा के इंजीनियर ,पटवारी,ठेकेदार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

चौक-चौराहों का होगा चौडीकरण-सौन्दर्यीकरण

बैठक में बैतूल विधायक नें कहा कि बैतूल शहर के लगभग दर्जन भर बडे चौक-चौरहों का  सौंदर्यकरण – चौडीकरण किया जाना है। यह कार्य शुरू करनें के पूर्व नपा एवं राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम चौक-चौराहों का सर्वे कर अतिक्रमण मुक्त करें। अतिक्रमण हटानें के बाद ही सौन्दर्यीकरण – चौडीकरण कार्य करनें की कार्यवाही की जाए। उन्होनें कहा कि चौराहों को सुविधासम्पन्न बनानें के लिए आसपास ‘‘शॉप आन व्हील’’ बनानें की प्लानिंग कर उसका क्रियान्वयन करें।

एक परिवार-एक दुकान पर सख्ती से करें अमल

बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल नें अधिकारियों से कहा कि बैतूल शहर को व्यवस्थित करनें के लिए अतिकमण मुक्त करना  आवश्यक है। साथ ही अतिक्रामकों की रोजी रोटी की चिंता कर उनका व्यपस्थापना करना भी जरूरी है। इसलिए अतिक्रमण हटानें के दौरान ‘‘एक परिवार एक दुकान’’ की अवधारणा पर सख्ती से त्वरित अमल करें। उन्होनें कहा कि बैतूल जिले में कम से कम पांच वर्ष से निवास कर रहे तीन वर्ष पुरानें अतिक्रामको को अतिक्रमण हटानें के लिए चिन्हित करें तथा प्रत्येक अतिक्रमित परिवार के एक सदस्य के व्यवस्थापन की व्यवस्था करें। इसमें बैतूल शहर में पक्की दुकान नहीं होनें की अनिवार्यता भी रहे। उन्होनें कहा कि जिले के बाहर के अतिक्रामकों के अतिक्रमण सख्ती से हटाए।

बैतूल विधायक नें अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैतूल शहर में जगह – जगह लग रही सब्जी-फलों  की दुकानों से हो रही अव्यवस्था के मददेनजर शहर में फल मार्केट एवं प्रतिदिन सब्जी गूजरी के लिए स्थल चयन कर जल्द से जल्द फल मार्केट सब्जी गूजरी लगानें की व्यवस्था बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button