Chhattisgarh Today News: एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बाल के जवानों ने 34 नक्सलियों को किया ढेर, 2 घंटे तक चली मुठभेड़
Chhattisgarh Today News: Security forces killed 34 Naxalites in anti-Naxal operation, encounter lasted for 2 hours

Chhattisgarh Today News: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सुरक्षा बल के जवानो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षा बल के जवानों ने कई नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया जिसके तहत दंतेवाड़ा के नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर ओरछा थाना क्षेत्र के नेदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। 2 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में 34 नक्सली मारे जाने की खबर सामने आई है। 31 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया इस दौरान जवानों को नक्सलियों के शव के पास से एके -47 सहित कई हथियार बरामद किए हैं। अधिकारी इसे अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन बता रहे हैं। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली कमांडर नीता के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस महिला नक्सली कमांडर पर 10 लाख का इनाम घोषित था।
मुख्यमंत्री ने जवानों को दी बधाई
बड़े ऑपरेशन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस जवानों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली अपनी हिंसा छोड़े और सही रास्ते पर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों को यह बड़ी कामयाबी मिली है और यह सराहनीय है। हमारी डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है कि प्रदेश से नक्सलवाद का खत्म ही हमारा लक्ष्य है।



