Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने कार को मार टक्कर, एक की मौत-एक गंभीर, भोपाल-नागपुर हाइवे पर रात में हुआ हादसा

Betul Road Accident: An unknown vehicle hit a car, one dead and one seriously injured, accident happened at night on Bhopal-Nagpur highway

Betul Road Accident: बैतूल। बैतूल-नागपुर फोरलेन पर शनिवार की रात को सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि शनिवार की रात को ग्राम खंडारा के करीब अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में मुलताई भगत सिंह वार्ड निवासी हंसराज उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई, वहीं सोनू देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया, जिसमें से डॉक्टरों ने हंसराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल सोनू का उपचार किया जा रहा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए है।

पुलिस का कहना है कि अभी घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसके बयान नहीं हुए है। बयान होने के बाद ही घटना के बारे में सही जानकारी सामने आएगी। हादसे में मृत युवक का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुुर कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button