MP Road Accident: मप्र के मैहर में डंपर से टकराई यात्री बस, 9 लोगों को दर्दनाक मौत, दो दर्जन लोग घायल
MP Road Accident: Passenger bus collides with dumper in Maihar, MP, 9 people die tragically, two dozen people injured

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मप्र मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मैहर में शनिवार की रात 10:30 को सड़क किनारे खड़े डंपर से यात्री बस टकरा गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में लगभग एक दर्जन लोग उत्तर प्रदेश के निवासी होना बताया जा रहा है। आभा ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस प्रयागराज से रीवा जा रही थी तभी हादसा हो गया। हादसा चौरसिया ढाबा के पास होना बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलती है एसडीम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल भर्ती किया गया।
भीषण था सड़क हादसा
सड़क हादसा इतना भीषण था की बस के पूरे परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद बस के भीतर कई लोग फंस गए थे। गैस कटर की सहायता से बस के पुर्जे काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला है। रविवार अल सुबह तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलते रहा। जेसीबी की सहायता से बस को हटाया गया। उत्तर प्रदेश के यात्रियों की मौत होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है।
- यह भी पढ़े:- Sunny Leone income: फिल्मों के अलावा इन जगहों से सनी लियोन करती है मोटी कमाई, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान
इन लोगों की हुई है मौत
मृतकों में उत्तर प्रदेश निवासी लल्लू यादव, विश्व प्रकाश पांडे, प्रांजल विश्वकर्मा, रामनरेश गौतम, रमेश विश्वनाथ, रमेश, धीरज अंबिका प्रसाद, महाराष्ट्र नागपुर निवासी , देवांश साहू शामिल है।



