MP News: फिर बदलेगा मध्यप्रदेश का नक्शा, इस बार इस जिले का होगा पुनर्गठन

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य का नक्शा बदलने की कवायद शुरू कर दी गई है। राज्य में लगातार नए जिले बनाने की मांग उठ रही है। मध्य प्रदेश के कई तहसीलों को जिला बनाने की मांग भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस के द्वारा भी किया जा रहा है। लेकिन इस मुद्दे को लेकर भाजपा के कुछ नेता विरोध कर रहे हैं जिसके वजह से मोहन सरकार इस मुद्दे को फिलहाल टालने की कोशिश कर रही है।
सरकार ने किया है परिसीमन आयोग का गठन (MP News)
अभी कुछ समय पहले ही राज्य सरकार के द्वारा जिलों और तहसीलों के सीमाओं का पुनर्गठन करने के लिए परिसीमन आयोग का गठन किया गया था। सरकार का कहना है कि परिसीमन आयोग के द्वारा जब रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा उसके बाद ही नए जिले का गठन होगा।
राज्य में है 55 जिले
अब बता दे मध्य प्रदेश में अभी 55 जिले हैं। पांढुर्णा मध्य प्रदेश का एक नवनिर्मित जिला है जो की बेहद छोटा है। यह जिला छिंदवाड़ा को तोड़कर बनाया गया है और अब बैतूल जिले के मुलताई तहसील को इसमें शामिल करने की मांग की जा रही है। एक तरफ जब सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन किया उसके बाद से इस जिले का क्षेत्रफल बढ़ाने की मांग की जाने लगी है।
प्रदेश में जिलों और संभागों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऐलान के बाद बैतूल जिले को तोड़कर मुलताई तहसील को पांढुर्णा में मिलाकर जिले का विस्तार करने का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण बन चुका है। मुलताई के लोगों का कहना है कि अगर हम पांढुर्णा जिले में शामिल होते हैं तो हमारी परेशानी खत्म हो जाएगी।
पांढुर्णा जिले के पास है मुलताई
मुलताई बैतूल जिले में आता है लेकिन यह पांढुर्णा जिले के पास है। मुलताई के लोगों को कई कार्य करने के लिए बैतूल जाना पड़ता है। लेकिन बैतूल मुलताई से दूर पड़ता है जिसके वजह से उन्हें परेशानी होती है इसलिए लगातार लोग मुलताई तहसील को पांढुर्णा में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। वही छिंदवाड़ा की एक तहसील को भी इस जिले में शामिल करने की मांग की जा रही है।



